कोंडागांव। कोंडागांव जिले के एक गांव से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रैंड के साथ पकड़ लिया। उसने दोनों के साथ मारपीट की। इसके बाद गांव वालों को जमा कर लिया।
मामला कोंडागांव का है, एक पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ एक कमरे में पकड़ लिया। इसके बाद सरेआम युवक को पीटा गया। pic.twitter.com/LmRWnjayhL
— thevoices.in (@Thevoiceshindi) June 14, 2022
महिला ने खुद गांव वालों के साथ मिलकर पति और उसकी प्रेमिका के कपड़े उतरवा दिए। इसके बाद इसी हालत में दोनों का गांव मंे जुलूस निकलवाया।
ये घटना उड़न्दाबेड़ा गांव का है। यहां एक शादीशुदा युवक का इलाके की लड़की से प्रेम संबंध था।
जब युवक को उसकी पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लिया तो ये कांड हो गया। घटना का कुछ ग्रामीणों से वीडियो बना लिया। ये वीडियो वायरल भी कर दिया। इस केस में अब जिले के एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया है कि 4 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। उन्हाेंने बताया कि युवक और उसकी प्रेमिका को आपत्ति जनक हालत में गांव मंे घुमाया गया है। इस मामले में अब युवक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया उसका साथ देने वाले 4 ग्रामीणों को भी पकड़ा गया है। अब इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।