रायपुर. अमलीडीह की एक रेशिडेंशियल सोसायटी में बेहद अमानविय घटना होने की खबर है। यहां सुरक्षा में तैनात बालाघाट के सुरक्षा गार्ड ने घर के बाहर खेल रही 15 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। नाबालिग को चॉकलेट देने की बात कह कर आरोपी ने अपनी बातों में फंसाया। गार्ड रूम में बुलाया और घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी दे डाली। घबराई नाबालिग अपने घर गई। रात में मां ने गुम सुम देखा तो उसने ये राज खोला। सोमवार को हुई इस घटना पर पुलिस ने गुरुवार रात आरोपी को उसके रिश्तेदार के घर से हिरासत में ले लिया है।

राजेंद्र नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अमलीडीह में सोसायटी में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। बालाघाट के राजेश चैहान को यहां वाॅचमैन का काम मिला। आरोपी ने यहीं मौका पाकर इस घटना को अंजाम दिया।

रात में उसे पता चल गया कि लड़की ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। वो वहां से रिश्तेदारों के घर भाग गया। मोबाइल लोकेशन की मदद से पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

The Voices Popular

Ad Sidebar

The Voices FB

Latest Tweets


Notice: Undefined offset: 0 in /home/u722657785/domains/thevoices.in/public_html/modules/mod_sp_tweet/tmpl/list.php on line 70
Follow on Twitter