Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u722657785/domains/thevoices.in/public_html/components/com_k2/models/item.php on line 877

म.प्र. की शिवराज सरकार अब बेचेगी मुर्गा, लॉन्च किया एप्प

भोपाल. मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने नॉनवेज खाने के शौकीनों को नया तोहफ़ा दिया है। शिवराज सिंह की सरकार अब एप्प के जरिए देश भर में कड़कनाथ मुर्गा बेचने जा रही है। इसके लिए राज्य की भाजपा सरकार ने बाकायदा एक एप्प भी लॉन्च कर दिया है।
आपको बता दें कि कड़कनाथ मुर्गा पूरी तरह से काले रंग का होता है. इसमें सामान्य मुर्गे के मुकाबले काफी ज्यादा प्रोटीन और कम फैट होता है. हेल्थ कॉन्शियस नॉन वेजिटेरिअन के बीच कड़कनाथ की मांग बीते कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है।
तो कड़कनाथ मुर्गे की इस बढ़ी हुई मांग को देखते हुए शिवराज सरकार ने इसे ऐप के जरिए उपलब्ध करवाने का फ़ैसला कर लिया है।
मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कड़कनाथ पर बना ऐंड्रॉएड ऐप लॉन्च किया। इस एप्प के जरिए पूरे देश में कहीं भी कड़कनाथ मुर्गा मंगाया जा सकेगा. एप्प में मध्यप्रदेश में कुल उपलब्ध कडकनाथों की संख्या की जानकारी भी दर्ज रहेगी।
अपनी बढ़ी हुई मांग के चलते कड़कनाथ मुर्गे काफी महंगे बिक रहे हैं। कड़कनाथ का एक अंडा 50 रुपए में बिक रहा है वहीं एक कडकनाथ की कीमत 900-1000 के बीच है. और अगर आप कडकनाथ पालना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 3 से 4 हज़ार तक ख़र्च करने पैड सकते हैं।

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u722657785/domains/thevoices.in/public_html/templates/gv_bestnews/html/com_k2/templates/default/item.php on line 285
Rate this item
(0 votes)

The Voices Popular

Ad Sidebar

The Voices FB

Latest Tweets


Notice: Undefined offset: 0 in /home/u722657785/domains/thevoices.in/public_html/modules/mod_sp_tweet/tmpl/list.php on line 70
Follow on Twitter